Home Information Amazon का मालिक कौन है कहां की कंपनी हैं

Amazon का मालिक कौन है कहां की कंपनी हैं

Amazon का मालिक कौन है?

वर्तमान समय में जितनी भी कंपनियां दुनिया भर में कार्यरत हैं उनका एक मालिक सुनिश्चित है। ऐसे में बात आती है Amazon company की, तो हम आपको बता दें कि Amazon जैसी पॉपुलर कंपनी का मालिक Jeff Bezos हैं। Jeff Bezos ही Amazon के CEO भी हैं, जिन्हें दुनिया के सबसे अमीर आदमियों में से एक माना जाता है। इनकी कुल संपत्ति लगभग 190 बिलियन डॉलर है। Jeff Bezos का जन्म 12 जनवरी 1964 में Albuquerque,New Mexico,United States में हुआ था। वर्ष 1986 में उन्होंने अपनी ग्रैजुएशन प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से की थी।

Amazon क्या है?

Amazon एक अमेरिकन इंटरनेशनल कंपनी है। यह एक ई-कॉमर्स वेबसाइट है। इसके माध्यम से दुनिया के लाखों करोड़ों लोगों को ऑनलाइन शॉपिंग करने की सुविधा मिलती है। Amazon एक ऐसी वेबसाइट है जिसे लोग काफ़ी पसंद करते हैं और इस पर लोग आंख बंद करके विश्वास करते हैं।

प्रत्येक दिन Amazon से लाखों करोड़ों लोग शॉपिंग करते हैं और आसानी से घर बैठे अपना सामान प्राप्त करते हैं। इसके साथ ही साथ लाखों लोग अपना सामान Amazon पर बेचते हैं और इसकी मदद से अपना ऑनलाइन बिजनेस बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं।

इसके अलावा कुछ लोग अपनी वेबसाइट पर Amazon के सामान का लिंक देकर एफिलिएट मार्केटिंग के माध्यम से लाखों रुपए कमा रहे हैं।इस प्रकार, अमेजन बिजनेस के क्षेत्र में एक बहुत बड़ी कंपनी है। इसके माध्यम से दुनिया भर में लोग अपने मनपसंद की वस्तुओं को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।खरीदने के साथ साथ वस्तुओं को Amazon पर बेचने का भी कार्य कर सकते हैं।

Amazon की शुरुआत कब हुई?

5 जुलाई, 1994 को Jeff Bezos द्वारा Amazon की शुरुआत की गई। Amazon एक अमेरिकन इंटरनेशनल कंपनी है। जुलाई, 1994 में Jeff Bezos ने Amazon.com नामक एक वेबसाइट को लॉन्च किया।इस कंपनी ने भारत देश में अपना बिजनेस Amazon.in के नाम से शुरू किया, जिसके पश्चात भारत में ऑनलाइन शॉपिंग की शुरुआत हुई।

Amazon किस देश की कंपनी है?

Amazon अमेरिका की एक मल्टीनेशनल कंपनी है। Amazon कंपनी की स्थापना अमेरिका में रहने वाले नागरिक Jeff Bezos के द्वारा 27 साल पहले Bellevue, Washington में की गई थी। यह पूरी तरह से अमेरिका की कंपनी है इसमें किसी अन्य देश की सहभागिता नही है। वर्तमान समय में यह कंपनी दुनिया में विभिन्न देशों में अपना बिजनेस स्थापित कर ली है। उन देशों में भारत का भी नाम शामिल है।

Amazon का CEO कौन है?

Amazon के वर्तमान CEO Andy Jassy है। Amazon Web Services (AWS) और Amazon music को introduce करने का पूरा श्रेय Andy Jassy को ही दिया जाता है। साल 2021 से ही Andy Jassy Amazon के CEO का पद संभाल रहे हैं। इसके पूर्व साल 1997 में यह इसी कम्पनी में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर काम कर रहे थे और Amazon कंपनी के मालिक Jeff Bezos स्वयं ही इसके प्रेसिडेंट और CEO का पद संभाल रहे थे। 2021 में इन्होंने CEO के पद से इस्तीफा दे दिया और Andy Jassy को CEO का पद प्रदान कर दिया।

Amazon की शुरुआत कैसे हुई?

Amazon के founder Jeff Bezos ने अपनी ग्रैजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के पश्चात कई सालों तक अमेरिका के विभिन्न कंपनियों में काम करते थे। वह ऑनलाइन बुक स्टोर स्थापित करना चाहते थे,कुछ समय पश्चात उन्होंने अपनी इसी इच्छा के कारण नौकरी छोड़ने का फैसला किया। Jeff Bezos ने स्वयं एक इन्टरव्यू में बताया कि उन्हें ऑनलाइन शॉपिंग में काफ़ी सफलता दिखती नज़र आ रही थी फ़्यूचर में इसलिए उन्होंने ऑनलाइन बुक स्टोर स्थापित करने का निर्णय लिया और amazon.com की शुरुआत कर दी।

Jeff Bezos ने Amazon की शुरुआत 3 कंप्यूटर और कुछ स्टॉफ के साथ एक गैरेज से की थी। शुरुआत में amazon से सिर्फ किताबों की सेलिंग किया करते थे। कुछ समय बाद उन्हें यह आभास हुआ कि आने वाले समय में लोग ऑनलाइन शॉपिंग करना काफ़ी पसंद करेंगे, इस बात का ध्यान रखते हुए उन्होंने amzon पर अन्य प्रोडक्ट्स की भी सेलिंग करने की शुरुआत कर दी और विभिन्न तरह के प्रोडक्ट्स जैसे की इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़े, खिलौने, ग्रोसरी, ब्यूटी प्रोडक्ट्स आदि की सप्लाई करना शुरू कर दिया।

Jeff Bezos अपनी इसी दूरगामी सोच, और चाहत के कारण बहुत बड़ी सफलता हासिल की। Amazon कंपनी दुनिया की बड़ी कम्पनियों की लिस्ट में शामिल हो गई और Jeff Bezos नाम दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में लिया जाने लगा।

Amazon का मुख्यालय कहां है?

Amazon का मुख्यालय (हेडक्वार्टर) अमेरिका के Seattle, Washington में स्थित है। Jeff Bezos का Seattle में मुख्यालय स्थापित करने का मुख्य कारण था सॉफ्टवेयर इंजीनियर का आसानी से मिल जाना, अधिक संख्या में टेक्नोलॉजी कंपनियों का होना, और बुक स्टोर जहां से वह अपने ऑर्डर के अनुसार बुक उपलब्ध कर सके।Amazon की कमाईAmazon कंपनी की कुल वैल्यूएशन लगभग 1.8 trillion ( खरब ) डॉलर की है। वर्तमान समय में Amazon दुनिया की सबसे बड़ी और पॉपुलर कंपनी है तथा इसके फाउंडर Jeff Bezos की प्रतिदिन की कमाई लगभग 215 million dollar है।

RELATED ARTICLES

Realme का मालिक कौन हैं यह कहाँ की कंपनी हैं

यदि आप Realme को इस्तेमाल करते हैं तो क्या आपने कभी यह सोचा है कि आखिर Realme Ka Malik kaun hai यह...

Bajaj Company का मालिक कौन हैं किस देश की कंपनी हैं

 आज हम आपको Bajaj Company ka Malik kaun Hai Bajaj Company का सीईओ कौन है यह किस देश की कंपनी है जैसे...

Myntra का मालिक कौन हैं किस देश की कंपनी हैं

क्या आप जानते हैं Myntra का मालिक कौन है कहां की कंपनी है। Myntra का सीईओ कौन हैं अगर नही तो आज...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Lucknow Super Giants का Owner कौन है? LSG का मालिक कौन हैं 2023

Lucknow Super Giants ka Malik kaun hai, LSG Ka malik kaun hain, LSG Ka Owner, LSG Team ka malik kaun hai, Lucknow...

ChatGPT से पैसे कैसे कमाए ChatGPT से पैसे कमाने के तरीके क्या हैं

Chatgpt kya hai, Chatgpt se paisa kaise kamaye, Chatgpt kaise kaam karta hai,चैट  जीपीटी से पैसे कमाने के 10 आसान तरीके, चैट...

Instagram का Password कैसे पता करें Instagram Account का Password कैसे निकाले

अगर आप यह जानना चाहते हैं कि Instagram Ka Password Kaise Pata kare तो आज हम अपने इस आर्टिकल की मदद से...

Google Pay से पैसे कैसे कमाए 2022 में|Google Pay Se Paise Kaise Kamaye

अगर आप एक Google Pay यूजर हैं और आप जानना चाहते हैं कि Google Pay Se Paise Kaise Kamaye तो आप इस...

Recent Comments